{"_id":"6ab8262c7639022e8c012a6c","slug":"illegal-construction-demolished-following-high-court-order-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-181662-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हाईकोर्ट के आदेश पर गिराया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हाईकोर्ट के आदेश पर गिराया अवैध निर्माण
विज्ञापन
बुढ़ाना। हाईकोर्ट के आदेश व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार जेसीबी मशीन के साथ गांव फतेहपुर खेड़ी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश पर प्लॉट संख्या 334 पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से गिरवाया दिया।
थाना फुगाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर खेड़ी ग्राम सभा की ओर से हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका व नोटिस को स्वीकार किया गया। हाईकोर्ट के आदेश व अधिकारियों के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार राजस्व विभाग की टीम, पुलिस बल व जेसीबी मशीन के साथ तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर खेड़ी पहुंचे। शनिवार को अपराह्न करीब 3 बजे उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
उन्होंने गांव के प्लॉट संख्या 334 पर ग्रामीणों की ओर से किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन से गिरवा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि यह जमीन गांव के तालाब की है। जिस पर ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण गिरवा कर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त करवाया।
विज्ञापन
इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की जाएगी।