फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal construction caught at 17 places in city inspection

शहर के निरीक्षण में 17 स्थानों पर अवैध निर्माण पकड़े

Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction caught at 17 places in city inspection
मुजफ्फरनगर। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने श्हार में चल रहे निर्माणों का निरीक्षण किया तो 17 स्थानों पर बिना मानचित्र के अवैध निर्माण चलता मिला। इनमें एक फैक्ट्री, एक विवाह मंडप और मार्केट भी शामिल है। फैक्ट्री एक पूर्व विधायक की है और विवाह मंडप प्रदेश सरकार में एक मंत्री के रिश्तेदार का है।
विज्ञापन

एमडीए के कर्मचारियों, जेई और एई की मिली भगत से शहर में 80 प्रतिशत निर्माण अवैध रूप से हो रहे हैं। कर्मचारी सरकार को राजस्व न जमा कराकर सीधे पैसा लेकर निर्माण कार्य करा रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने शहर और आस-पास में चल रहे निर्माण कार्यों को स्वयं देखा। 17 स्थानों पर उन्हें बिना मानचित्र के निर्माण होता मिला। इसमें एक फैक्टरी और एक विवाह मंडप भी बनता मिला।
विज्ञापन

संधावली के पास जिले के पूर्व विधायक द्वारा एक फैक्टरी बनाई जा रही है। इस फैक्टरी पर मानचित्र का खर्च एक करोड़ से ऊपर बैठता है। फैक्टरी का आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है, लेकिन एमडीए के जेई ने कोई कार्रवाई नहीं की। एमडीए सचिव ने नोटिस जारी किया तो पूर्व विधायक नक्शा बनवाकर एमडीए में पैसा जमा कराने पहुंच गए। रुड़की रोड पर प्रदेश सरकार के एक मंत्री का रिश्तेदार विवाह मंडप बनवा रहा है। एमडीए से नोटिस जारी हुआ खलबली मच गई। बिना मानचित्र के दुकानें बनाने पर पूर्व सांसद को भी नोटिस जारी हुआ है। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि नोटिस जारी होने केे बाद लोग मानचित्र पास करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed