फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IGL employees broke the main drinking water line, affecting the supply of 25 wards

Muzaffarnagar News: आईजीएल के कर्मचारियों ने तोड़ी मुख्य पेयजल लाइन, 25 वार्डाें की आपूर्ति प्रभावित

Tue, 29 Aug 2023 05:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
IGL employees broke the main drinking water line, affecting the supply of 25 wards
सोमवार की रात दस बजे गैसपाइप लाइन डालते वक्त टूटी पेयजल लाइन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तक भी मरम्मत का कार्य जारी था, लोगाें को हुई भारी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। आईजीएल कंपनी के कर्मचारियों ने जमीन में पाइप डालने के लिए खोदाई करते वक्त नगर पालिका की मुख्य पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण नगर के सभी 25 वार्डाें की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पालिका अध्यक्ष कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचे और आईजीएल कंपनी के सामान को कब्जे में ले लिया। इसके बाद कंपनी के ठेकेदार ने पेयजल लाइन को दुरूस्त करना शुरू किया। मंगलवार की देर शाम तक कार्य जारी था।

आईजीएल कंपनी के कर्मचारी गैस की पाइपलाइन डालने के लिए सोमवार की रात करीब दस बजे जीटी रोड पर पीएनबी के सामने खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान नगर पालिका की मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और पानी सड़क पर भरने लगा। इससे नगर भर की पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई। सूचना मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष हाजी शाहनवाज लालू, सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह, बाबू राहुल कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने आईजीएल कंपनी की खोदाई करने वाली मशीनों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद कंपनी के ठेकेदार ने पेयजल लाइन दुरूस्त करने का काम शुरू किया। मंगलवार की सुबह तक भी कार्य पूरा न होने से लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक कार्याें के लिए भी दिक्कत हुई। देर शाम तक भी मरम्मत का कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित
मुख्य पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से नगर की आपूर्ति बाधित हो गई। मोहल्ला काजियान, बालकराम, सैनीनगर, मिट्ठूलाल, सराफान, मिशन कंपाउंड, जमुना विहार, गोगावीर नगर, देवीदास, तीर्थकाॅलोनी, दयालपुरम, नईआबादी, होली चौक, तगान स्ट्रीट, बालाजीपुरम आदि क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed