फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you had waited for us, you would have seen the faces of the children.

Muzaffarnagar News: हमारा इंतजार तो किया होता, बच्चों का चेहरा देख लेते

Tue, 05 Dec 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
If you had waited for us, you would have seen the faces of the children.
खतौली थाने पर जमा लोगों की भीड।
- पुलिस ने परिजनों के आने से पहले ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए भाई-बहन के शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कस्बे के मीरापुर मार्ग पर हुए हादसे की जानकारी मिलते ही खतौली सरकारी अस्पताल पहुंचे परिजनों में पुलिस के प्रति रोष देखने के लिए मिला। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने उनके आने का भी इंतजार नही किया और उनके बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कम से कम हमारे आने का इंतजार तो किया होता। हम अपने बच्चों का चेहरा तो देख लेते।
जानसठ के गांव तिसंग निवासी इकराम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसके परिवार में पत्नी व दो बेटे व तीन बेटियां है। शाम के समय उनका बेटा सादात व बेटी इलमा बाइक से खतौली में अपने ममेरे भाई की शादी में जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी देने हुए बताया कि दोनों बहन-भाई घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। परिजन खतौली अस्पताल पहुंचे तो उन्हें वहां कोई नहीे मिला और पता चला कि दोनों की मौत हो गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तो उनमें रोष बन चला। परिजन व ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने जल्दी करते हुए दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाएं है परिजनों के आने का इंतजार तक नहीं किया गया।
विज्ञापन


लापरवाही व तेज गति से हो रहे हादसे और मौत
मुजफ्फरनगर। जिले में हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। चाहे हाइवे हो या फिर गांव देहात के लिंक मार्ग, सभी पर छोटे व बड़े वाहनों को लापरवाही व तेज गति से दौड़ाया जा रहा है, जो हादसों का कारण बन रहा हैं और हादसों में मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। अधिकारी हादसों को देखते हुए भी कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया गया, इस दौरान भी खूब हादसे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुए बड़े हादसे
- रतनपुरी क्षेत्र में डेढ़ माह पहले बाइक सवार दो युवकों की मौत।
- चार नवंबर को मंसूरपुर में शाहपुर मोड पर बेगराजपुर मेडिकल काॅलेज के कार सवार डाॅक्टर की मौत।
- 14 नवंबर को रामपुर तिराहा पर कार सवार छह दोस्तों की मौत।
- 20 नवंबर को छपार में ताजपुर कट के पास बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
- 25 नवंबर को छपार के बिजोपुरा कट पर कार सवार युवक की मौत।
- 28 नवंबर को पुरकाजी के फलौदा कट के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
- 30 नवंबर को मंसूरपुर में बाइक सवार बहन-भाई की ट्रक से कुचल कर मौत।
- मीरापुर में 03 दिसंबर की सुबह कंटेनर सवार बाप-बेटी सहित तीन की मौत।

जिले के डेंजर प्वाइंट
- शहर में बागोवाली चौराहा, पचैंडा चौराहा, छपार का रामपुर तिराहा, बिजोपुरा कट, ताजपुर कट, सिसौना कट, पुरकाजी का फलौदा कट, खतौली का भैंसी कट, नावला कोठी के पास, मंसूरपुर में शाहपुर मोड़, घासीपुरा कट, शहर कोतवाली का वहलना कट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed