फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If the mind is not healthy then it affects the ability to think and work

Muzaffarnagar News: मन स्वस्थ नहीं तो सोचने और कार्य करने की क्षमता पर असर

Tue, 08 Oct 2024 03:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
If the mind is not healthy then it affects the ability to think and work
-मेरा वजूद फाउंडेशन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हुई कार्यशाला
विज्ञापन

फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। स्वामी तेजाश्वरानंद ने कहा कि वर्तमान की शिक्षा में विद्यार्थियों की सफलता में स्वस्थ मन और संस्कार की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि मन स्वस्थ नहीं है तो हम मानसिक रूप से बीमार रहते हैं और हमारी सोचने व करने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है।
मेरा वजूद फाउंडेशन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विद्यार्थियों की सफलता में स्वस्थ मन एवं संस्कारों की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार श्रीवास, मुख्य वक्ता शिक्षाविद एवं सन्यासी स्वामी तेजाश्वरानंद, समृद्धि त्यागी रहे। वहीं कार्यक्रम अतिथि डॉ. राकेश राणा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. रणवीर सिंह, सजीव शंकर, पंकज धीमान, प्रवेन्द्र दहिया, प्रेरक जैन रहे। मुख्य वक्ता ने कहा कि संस्कार कठिन विषय होते हुए भी वार्ता के माध्यम से हम सरल बना लेते हैं। शरीर आत्मा का स्वामी होता है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि स्वस्थ मन और संस्कारों का महत्व सबसे पहले मां ही देती है। इसके बाद संस्कार विद्यालय और समाज देता है। मेरा वजूद फाउण्डेशन के संरक्षक संजीव शंकर ने अतिथियों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों का आभार जताया। संचालन डॉ. रणवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed