फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If the installment is not deposited, then the car is cut

किस्त जमा न हुई तो काट डाली गाड़ी

Sat, 08 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
If the installment is not deposited, then the car is cut
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन में गाड़ी की किस्त देने से बचने और इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए युवक ने गाड़ी चोरी होने की साजिश रच डाली। आरोपी ने खुद गाड़ी को काटकर उसके अलग-अलग हिस्से कबाड़ी को बेच डाले। पुलिस ने साजिश का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा निवासी राजकुमार चंदेल उर्फ राजू ने गत चार अगस्त को शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी गाड़ी पीनना-चरथावल मार्ग स्थित शराब ठेके के पास से चोरी कर ली गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की तो गाड़ी चोरी की पुष्टि नहीं हुई। गहराई से जांच की तो पता चला कि राजकुमार चंदेल ने खुद ही गाड़ी को काटकर बेच दिया है। पुलिस ने युवक के घेर में छापा मारा तो वहां से गाड़ी का इंजन व अन्य सामान पड़ा मिला। पूछताछ की गई तो आरोपी ने गाड़ी को खुद ही काटकर उसके अलग-अलग हिस्से कबाड़ियों को बेचने की जानकारी दी। पूछताछ में राजकुमार चंदेल ने बताया कि उसने किस्तों पर गाड़ी ली थी। लॉकडाउन के चलते कंपनी की किस्त उस पर चढ़ गई थीं। इससे बचने व इंश्योरेंस हड़पने के लिए राजकुमार ने गाड़ी चोरी की साजिश रच डाली। इसके बाद युवक ने खुद ही गाड़ी को अपने घेर में काटकर उसके अलग-अलग हिस्से कर कबाड़ियों को बेच दिए। आरोपी के कब्जे से गाड़ी का इंजन व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed