{"_id":"5fe76a8e8ebc3e3b8b581547","slug":"if-the-agitation-fails-adani-and-ambani-will-win-imran-devband-news-mrt5175417198","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन फेल हुआ तो अडानी और अंबानी की जीत होगी: मसूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन फेल हुआ तो अडानी और अंबानी की जीत होगी: मसूद
विज्ञापन
किसान आंदोलन फेल हुआ तो जीतेंगे अडानी और अंबानी : इमरान
देवबंद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि किसान आंदोलन देश की राजनीतिक दिशा और राजनीतिक अस्थिरता को तय करेगा। अब यह आरपार का आंदोलन है आज आवाज बुलंद नहीं की गई तो देश के अंदर उद्योगपतियों का वर्चस्व बढ़ेगा।
शनिवार को देवबंद पहुंचे पूर्व विधायक इमरान मसूद ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस पहले दिन से किसानों के साथ खड़ी है। लगातार सरकार पर दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है। आंदोलन में 35 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। लेकिन सरकार इतनी संवेदनशील है कि उसकी नींद टूट नहीं रही है। सरकार चाहती है कि किसान बैठे बैठे थक जाए और चले जाएं। मसूद ने कहा कि यह आंदोलन किसी भी रुप में विफल होता है तो यह अडानी और अंबानी की जीत होगी। वर्तमान में अडानी और अंबानी ईस्ट इंडिया कंपनी बनकर खड़े हैं। इमरान मसूद ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिमी यूपी के अंदर किसानों पर लाठी डंडे चलाए जा रहे हैं। जिस आक्रामकता के साथ हरियाणा और पंजाब के जागरुक किसान इस आंदोलन से जुड़े हैं उसे पता कि इस कानून से उनका क्या नुकसान होना वाला है। एग्रीमेंट फार्मिंग के तहत पीएम मोदी ने उद्योगपति घरानों को पूरा बाजार सौंपा है उसके क्या नुकसान है। कहा कि बार बार प्रधानमंत्री कहते हैं कि एमएसपी खत्म नहीं होगा, मंडिया कायम रहेंगी। इसके उल्ट मध्यप्रदेश में छह माह के भीतर 47 से अधिक मंडियां खत्म हो गईं। जबकि पीएम मोदी के पास इसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रही है। हम वोट बैंक की बात नहीं करते अभी हमें देश और देश के किसानों को बचाना है।