{"_id":"619006542b57ea21421bd91c","slug":"if-not-the-complainant-then-inspected-the-police-station-muzaffarnagar-news-mrt5647138179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादी नहीं तो थाने का निरीक्षण ही सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादी नहीं तो थाने का निरीक्षण ही सही
विज्ञापन
भोपा रोड पर परीक्षा केद्र का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
फरियादी नहीं तो थाने का निरीक्षण ही सही
मुजफ्फरनगर। एडीजी राजीव सब्बरवाल शनिवार को अचानक समाधान दिवस में शामिल होने सिविल लाइंस थाने आ पहुंचे। यहां फरियादी न देख उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। बाद में एडीजी ने भोपा रोड स्थित एसआई परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एडीजी राजीव सब्बरवाल शनिवार सुबह शहर के भोपा रोड स्थित उप निरीक्षक परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। एडीजी के साथ ही एसएसपी अभिषेक यादव, एएसपी कृष्ण कुमार, सीओ मंडी हिमांशु गौरव और इंस्पेक्टर पंकज पंत भी मौजूद रहे। एडीजी ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षात्मक व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी सब्बरवाल अचानक सिविल लाइंस थाने जा पहुंचे। उस समय इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह रावत और तहसील के अफसर थाने में चल रहे समाधान दिवस में मौजूद थे, लेकिन कोई फरियादी नहीं था। एडीजी व एसएसपी समाधान दिवस में कुछ देर बैठे, लेकिन कोई फरियादी न आने पर एडीजी ने थाने का निरीक्षण शुरू कर दिया। उन्होंने थाना कार्यालय में अभिलेखों के साथ ही विलंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एडीजी ने थाने के निर्माणाधीन आवासीय भवन का भी निरीक्षण कर एसएसपी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सिटी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
डीएम-एसएसपी ने सिखेड़ा थाने पर सुनी जनसमस्याएं
सिखेड़ा। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने शनिवार को थाने में होनेे वाले समाधान दिवस में मौजूद रहकर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान थाने में कुल तीन शिकायतें आईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए गए। इसके बाद सिखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। संवाद