{"_id":"66e8ab0f514d546be106f494","slug":"if-muslims-sell-worship-material-sanatan-tax-should-be-levied-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-130068-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुस्लिम पूजा सामग्री बेचे तो वसूला जाए सनातन टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुस्लिम पूजा सामग्री बेचे तो वसूला जाए सनातन टैक्स
Tue, 17 Sep 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
तितावी। बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम के 22वें वार्षिक महोत्सव में चार प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें वक्फ बोर्ड को समाप्त किया जाए। इसके अलावा सनातन बोर्ड की स्थापना कर वक्फ बोर्ड के समान अधिकार दिए जाने की मांग रखी। मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति पूजा पाठ का सामान बेचता मिले तो उससे सनातन टैक्स वसूला जाए।
सोमवार को आश्रम में 51 किलो देसी घी से संकट मोचन मनोकामना पूर्ण प्राचीन महायज्ञ कराया गया। स्वामी यशवीर महाराज और ब्रहाचारी मृगेंद्र ने वेद के पवित्र मंत्रों से विधि विधान पूर्वक यज्ञ को संपन्न कराया। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को आगे आना होगा। जनसंख्या को बढ़ाना होगा, देश तब ही तक सुरक्षित है, जब तक हिंदू समाज बहुसंख्यक स्थिति में है।
स्वामी यशवीर सरस्वती महाराज ने कहा कि इस महायज्ञ में जो भी श्रद्धा भक्ति के साथ घी सामग्री की आहुति देता हैं, परमात्मा की कृपा से उसके संकटों का निवारण हो जाता है। सनातन धर्म के लिए जातिवाद के जहर को समाप्त कर देना चाहिए। दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि मुसलमान सनातन धर्म की पूजा-पाठ का सामान न बेचें, यदि कोई पूजा-पाठ का सामान बेचता मिले तो उस पर सनातन टैक्स लगाकर चेतावनी देकर छोड़ दो यदि फिर सामान बेचता मिले तो दोगुना टैक्स लगाना चाहिए। बस्ती, गांव और शहर में अखाड़ा और व्यायामशाला खोलें। बच्चों को कुश्ती सिखाए एवं लाठी भाला फरसा धनुष बाण तलवार त्रिशुल चलाना सिखाएं। सनातन धर्म के लोगों से ही फल सब्जी खाद्य पदार्थ का सामान खरीदे। जहां पर नाम नहीं लिखा हो भगवान वाराह का फोटो न हो वहा बिल्कुल न खरीदे।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक निपेन्द्र, शामली के जिला प्रचारक कुलदीप, सह प्रांत कार्यावाह सेवादास, जिला कार्यवाह संजय, लोकेन्द्र, सुरेन्द्र भगत, उदय कुमार उपस्थित रहे