{"_id":"62f0034f60a3603c1a7975b7","slug":"if-dowry-was-not-given-then-the-husband-gave-triple-talaq-devband-news-mrt6002841116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज नहीं दिया तो पति ने दिया तीन तलाक
देवबंद। मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी मुस्कान ने ससुरालियों पर दहेज की मांग के चलते मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब वह मायके जाकर रहने लगी तो पति ने वहां पहुंचकर उसके साथ अभद्रता की और उसे तीन तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर लिया।
मुस्कान की तहरीर पर पुलिस ने सहारनपुर के थाना कुतुबशेर निवासी पति शाहबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि ससुर हसीन और सास संजीदा की तलाश कर रही है। पीड़िता ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। लेकिन ससुराली दहेज के लालची हैं। शादी के बाद ही उन्होंने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। मना किया तो मारपीट की गई।