फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If agriculture and sages are safe, the country will survive: Rakesh Tikait

कृषि और ऋषि सुरक्षित होंगे तो बचेगा देश : राकेश टिकैत

Sat, 18 Dec 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
If agriculture and sages are safe, the country will survive: Rakesh Tikait
मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ में भाकियू प्रवक्ता को स्वागत राकेश टिकैत का स्वागत करते स्वामी ओमानंद मह? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कृषि और ऋषि सुरक्षित होंगे, तो बचेगा देश : राकेश टिकैत
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि और ऋषि सुरक्षित रहेंगे, तो देश बचेगा। गुरू परंपराओं पर चलकर किसानों की ऐतिहासिक जीत हुई है। बिजली बिलों की बढ़ोतरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत की जाएगी।
भाकियू प्रवक्ता शुक्रवार को मोरना और शुकतीर्थ पहुंचे। मोरना में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शुकदेव आश्रम यज्ञशाला में आहुति प्रदान की। ब्रह्मलीन शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा की। दंडी आश्रम पीठाधिश्वर स्वामी गुरूदेवेश्वर आश्रम महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित यज्ञ में आहुति प्रदान कर महाभारत कालीन प्राचीन वट वृक्ष स्थित भगवान शुकदेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इस दौरान टिकैत ने कहा कि केसीसी के माध्यम से विदेशी उद्योगपतियों के द्वारा किसानों के साथ बड़ा धोखा होने वाला है, किसान और आम जनता इस सरकार से सावधान रहें। किसान नहीं होता तो देश की जनता भूखी मर जाती। सरदार पलविंद्र के आवास पर टिकैत का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर जादौन, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, सेवेंद्र राठी, चंद्रवीर राठी प्रधान, रमेश मलिक, अनुज पहलवान, राजेश चेयरमैन, पुष्पेंद्र, हवा सिंह, सतवीर बाबा, बालेंद्र, महताब पहलवान, मोंटी राठी, प्रमोद मौजूद रहे।

संत और किसान मिलन का गवाह बना शुकतीर्थ
गाजीपुर बार्डर पर कृषि कानून के विरोध में 383 दिन तक चले किसान आंदोलन के समाप्त होने पर भागवत कथा उद्गम स्थल पहुंचे राकेश टिकैत भक्ति भाव के रंग रंगे नजर आए। शुकदेव पीठाधिश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए संघर्ष करना तथा उनके हितों की रक्षा करना पुण्य का कार्य है। यह भगवान की पूजा के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed