{"_id":"603155968ebc3ee939037054","slug":"i-too-am-a-god-i-will-not-betray-muzaffarnagar-news-mrt5263783148","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैं भी खुद्दार हूं, गद्दारी नहीं करुंगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैं भी खुद्दार हूं, गद्दारी नहीं करुंगी’
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बघरा की किसान पंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भावनात्मक रूप से किसानों और युवाओं को साधा। कहा कि आप खुद्दार हैं, तो मैं भी खुद्दार हूं, आप से गद्दारी नहीं करूंगी। उन्होंने जहां अपने भाषण में कृषि कानून, बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। वहीं, लोगों को उनके संघर्ष याद कराते हुए बताया कि संकट में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
प्रियंका गांधी का 20 मिनट का भाषण केंद्र की मोदी सरकार के हमले पर केंद्रित रहा। इस दौरान उन्होंने भावनात्मक रूप से किसानों और युवाओं से कहा कि वो उनके हर संघर्ष में साथ रहेंगी। लोगों को यह भी विश्वास दिलाया कि उनके साथ कोई गद्दारी नहीं होगी। कहा, आप लोग खुद्दार हैं और गद्दारी नहीं करते, तो मैं भी खुद्दार हूं और विश्वास दिखाती हूं कि आपसी के साथ कोई गद्दारी नहीं करूंगी। पिछले वर्ष सीएए को लेकर हुए बवाल में मारे गए नूर मोहम्मद के घर आने का भी प्रियंका ने जिक्र किया। बोलीं, मैं राजनीति के लिए मुंह दिखाने नहीं आई हूं। पिछले साल भी मुजफ्फरनगर आई थी, आप तब भी संकट में थे। अपने बेटे उस समय भी शहीद हुए थे, आज भी शहीद हो रहे हैं। आज भी आपके बीच आई हूं और बार-बार आती रहूंगी। जब आप संकट में होंगे, तब आपके साथ खड़ी रहूंगी। जब आपको कोई दुख होगा, कांग्रेस आपके साथ खड़ी रहेगी। प्रियंका ने युवाओं की नब्ज पकड़ते हुए कहा कि युवाओं को छला गया है। पूछा, मोदी ने दो करोड़ को रोजगार देने का वादा किया था, क्या रोजगार मिला।