फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I have come to pay tribute to Atal ji, not to claim: Kartar Bhadana

अटल् बिहारी को श्रद्धांजलि देने आया, टिकट का दावेदार नहीं : करतार भड़ाना

Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
I have come to pay tribute to Atal ji, not to claim: Kartar Bhadana
खतौली में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर केक काटते पूर्व विधायक करतार भडाना एवं अन्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। पूर्व विधायक करतार भड़ाना ने कहा कि वह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने आए हैं। टिकट के दावेदार नहीं है। महापुरुषों के नाम राजनीति नहीं होनी चाहिए। सर्वसमाज के लोगों को एक रहना चाहिए।
विज्ञापन

करतार भड़ाना की ओर से मंड़ी परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया गया। बुजुर्ग विजयपाल ठाकुर के द्वारा केक कटवाया गया। भड़ाना ने कहा कि अपने बुजुर्गों के चरणों में सिर झुकाता हूं। अटलजी का जन्मदिन मनाने के लिए हम एकत्र हुए है। मुझे झूठ बोलना नही आता है, मुझे ऊपर वाले का कुछ इशारा हुआ या तो तुम्हारा कर्ज बाकी था। राजनीति इतनी घटिया हो गई है कि जन्मदिन पर भी लोग राजनीति करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी जो 36 बिरादरी के नेता थे, उनके जन्मदिन पर भी राजनीति की गई। यहां के सारे नेता जन्मदिन पर भी राजनीति करेंगे।
विज्ञापन

करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह हेलीकाप्टर से आना चाहते थे, क्योंकि उनकी इच्छा थी कि अटलजी के चित्र पर फूलों की वर्षा कर सकूं। लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा से जो दावेदार है, टिकट भी उसी को मिलेगा। मैं टिकट की दावेदारी में नहीं हूॅं। आरएसएस नेता मुफ्ती वजाहत कासमी भी अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम बाद मुफ्ती वजाहत कासमी भड़ाना के करीबी शारिक के आवास पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर विजय पाल तथा संचालन रविंद्र ने किया।

खतौली में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद लोग

खतौली में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद लोग- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed