फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I asked for a begging

भिक्षा मांगी, लगाई न्याय की गुहार

Tue, 27 Mar 2018 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 27 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
I asked for a begging
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों ने महावीर चौक पर धरना देकर सामूहिक रुप से भिक्षा मांग कर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने यूपी बोर्ड का मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखा। साथ ही चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदेश सरकार पर उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए। इस दौरान शिक्षकों का यह कार्य देखकर नागरिक भी चकित रहे।
विज्ञापन


माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की जिलाध्यक्ष स्नेहलता मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों ने महावीर चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। शिक्षक अपनी लंबित मांगों को लेकर यहां पर धरने दिया। शिक्षकों ने कहा कि तत्कालीन प्रदेश सरकार ने उन्हें शिक्षण कार्य का मानदेय दिया था, लेकिन योगी सरकार ने इसे बंद कर दिया। भाजपा सरकार वित्तविहीन शिक्षकों का शोषण कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक पिछले करीब 30 वर्षों से सरकारों की ओर से भेदभाव का शिकार बने हुए हैं। आज शिक्षा बांटने वाले भुखमरी के कगार पर हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर शिक्षकों ने सोमवार को शहर में भिक्षा मांगकर विरोध जताया। शिक्षकों के इस कार्य को देखकर नागरिक भी हैरान रहे। शिक्षकों ने नारेबाजी कर समान कार्य समान वेतन की नीति लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में स्नेहलता मिश्रा, मासूम त्यागी, ऋषिपाल सिंह, तिरसपाल पुंडीर, देवेंद्र कुमार,  नवीन त्यागी, निर्वेश कुमार सिंह,  ईश कुमार, अनुज मित्तल के  अलावा सुमन लता, कौशर जहां, जयवंती और विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed