फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband told black color, woman died after drinking toilet cleaner

पति ने बताया काला रंग, महिला ने टॉयलेट क्लीनर पीकर कर ली आत्महत्या

Wed, 12 Oct 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Husband told black color, woman died after drinking toilet cleaner
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पति के तानों और रंग काला बताने से आहत एक महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में दो दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद महिला ने सोमवार की रात दम तोड़ दिया। महिला के पिता की ओर से दामाद सहित ससुराल पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

खालापार मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद गुलजार ने मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 वर्ष पहले उसने अपनी पुत्री तबस्सुम की शादी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला में हारुन पुत्र इस्लाम के साथ की थी। दोनों के दो बच्चे है। आरोप है कि पति हारून लगातार उसकी पुत्री को ताने मारता रहता था कि तेरा रंग काला है। मैं दूसरी शादी करूंगा। इसी से तंग होकर तबस्सुम ने आठ अक्तूबर को टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 10 अक्तूबर की रात उसकी मौत हो गई। पिता की ओर से पति हारून, सास खैरुन्निसा और एक अन्य के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तब्बसुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed