फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband arrested for killing wife, shovel recovered

पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार, फावड़ा बरामद

Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for killing wife, shovel recovered
बुढ़ाना। बिटावदा गांव में घरेलू विवाद के चलते दिनदहाड़े पति ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को बड़कता गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशान देही पर हत्या में प्रयोग फावड़ा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बिटावदा में रविवार को ग्रामीण विपिन कुमार का अपनी पत्नी रमा देवी के साथ किसी बाद को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आए पति ने फावड़े से अपनी रमा की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद विपिन फरार हो गया था। मृतका के बड़े बेटे रितिक ने अपने पिता के खिलाफ कोतवाली में दर्ज करवाई थी। इस घटना में पुलिस ने हत्यारोपी पति को रविवार रात बड़कता गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed