{"_id":"64242426c5328130f60568a5","slug":"husband-and-brother-in-law-arrested-in-nargis-murder-case-muzaffarnagar-news-c-14-1-172938-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नर्गिस हत्याकांड में आरोपी पति और देवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नर्गिस हत्याकांड में आरोपी पति और देवर गिरफ्तार
विज्ञापन
3-रतनपुरी पुलिस ने आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार किया
शामली निवासी पिता ने दर्ज कराई दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। बच्चों की पिटाई के विवाद में की गई नर्गिस की हत्या के मामले में पति, सास, ससुर और देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति और नामजद देवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
मंगलवार की शाम रतनपुरी निवासी मजदूर नईम ने बच्चों को पीटने को लेकर पत्नी नर्गिस की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के परिजन मंगलवार देर रात रतनपुरी थाने पहुंचे। शामली के न्यामतुल्लापुर निवासी नर्गिस के पिता साबिर अली ने तहरीर दी।
बताया कि उसने अपनी पुत्री नर्गिस का निकाह 10 जून 2020 को रतनपुरी निवासी नईम पुत्र जहूर हसन के साथ किया था। आरोप है कि तभी से उसका पति नईम, सास रुकसाना, ससुर जहूर हसन और देवर इमरान उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार को ससुराल वालों ने उसकी पुत्री नर्गिस की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी पति नईम और नामजद देवर इमरान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।