{"_id":"60c10bb48ebc3e8764651147","slug":"hundreds-of-ration-cards-found-in-sacks-at-ration-shop-muzaffarnagar-news-mrt542021826","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान पर बोरे में मिले सैकड़ों कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान पर बोरे में मिले सैकड़ों कार्ड
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बा स्थित राशन की दुकान पर एक बोरे में 300 से अधिक राशन कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया। राशन कार्ड वर्ष 2018 में बने थे, जो कार्ड धारकों तक नहीं पहुंचे। राशन कार्ड बरामदगी का वीडियो वायरल होने पर भाकियू कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बाद में अफसरों ने उक्त कार्ड कब्जे में लेते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
बुधवार को कस्बा स्थित एक राशन डीलर की दुकान में एक बोरे में सैकड़ों राशन कार्ड मिले, जिन्हें एक युवक बाहर निकालकर चेक कर रहा था। इस युवक का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसकी जानकारी मिलने से भाकियू कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठ गए। इस दौरान चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि काफी समय से कस्बे के लोगों द्वारा राशनकार्ड नहीं बनने की शिकायत की जा रही थी। इनमें से बड़ी संख्या में कार्डों को लोगों ने अपना भी बताया है, जो सभी वर्ष 2018 से बने हुए थे। उक्त राशन कार्ड डीलर की दुकान में कब और कैसे पहुंचे, इस संबंध में राशन डीलर ने कुछ भी नहीं बताते हुए चुप्पी साध ली है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस मामले में आरोपी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही दुकान का लाइसेंस रद्द किए जाने की भी मांग की।
नगर पंचायत में धरने की सूचना पर जिला मुख्यालय से पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और सभी राशन कार्ड अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं को राशन कार्ड जब्त करने की जानकारी देते हुए जांच के बाद आरोपी डीलर के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया। पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि बरामद राशन कार्डों की जांच की जाएगी। जिन लोगों के राशन कार्ड निरस्त हुए हैं, उन्हें दोबारा बनवाया जाएगा। मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। धरनास्थल पर भाकियू कार्यकर्ता हाफिज मोहसिन, सरताज फरीदी, नदीम कुरैशी और सद्दू गाड़ा आदि मौजूद रहे।