{"_id":"6123ea9c8ebc3e7a0e2eeed8","slug":"hundreds-of-ppe-kits-found-in-rohana-kalan-forest-muzaffarnagar-news-mrt553054523","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना कलां के जंगल में मिले सैकड़ों पीपीई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना कलां के जंगल में मिले सैकड़ों पीपीई किट
विज्ञापन
रोहाना के जंगल में ईंख के खेत में पड़ी इस्तेमाल हुई पीपीई किट।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गांव रोहाना कलां के जंगल में सोमवार सुबह इस्तेमाल किए गए सैकड़ों पीपीई किट मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त किट के मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना कलां निवासी सतीश त्यागी सोमवार सुबह खेत पर गए थे। जब वे ईंख के खेत में पहुंचे तो वहां सैकड़ों इस्तेेमाल किए गए पीपीई किट देख दहशत में आ गए। किसान की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। इतनी बड़ी संख्या में पीपीई किट की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा होने के चलते बैरंग लौट गई।
मामले में सीएमओ डॉक्टर एमएस फौजदार ने बताया कि सभी पीपीई किट सहारनपुर के गांव रणखंडी के जंगल में मिले हैं। पता लगाया जा रहा है कि इस्तेमाल किए गए किट किसने नष्ट करने के बजाए जंगल में फेंके हैं। चरथावल सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार को जांच दी गई है।