फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Humid heat relieves sweat, temperature crosses 36

उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने, तापमान 36 के पार

Fri, 25 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Humid heat relieves sweat, temperature crosses 36
मुजफ्फरनगर। आसमान से बादल छंटते ही गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाने लगी है। सुबह सूरज निकलते ही गर्मी का असर बढ़ने लगता है। दोपहर में तो लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुछ दिन पहले हुई बारिश और तेज हवा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके कारण भीषण गर्मी से लोगों को कुछ हद निजात मिली थी, लेकिन फिर से गर्मी के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं। दो दिन से तापमान में फिर से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को सूरज की तपिश और उमस ने गर्मी को बढ़ा दिया। दोपहर में सूरज इतनी तेज था कि उमस में लोग परेशान थे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी व आर्द्रता बढ़ने के कारण आने वाले एक, दो दिन में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed