{"_id":"6485bb9a045df151d10b501a","slug":"humanity-is-the-biggest-religion-haider-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1601-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत सबसे बड़ा धर्म : हैदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत सबसे बड़ा धर्म : हैदर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। मौलाना फसी हैदर ने कहा कि हमें एकता, भाईचारा और सौहार्द बनाकर चलना चाहिए। सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। सभी लोग अधिक से अधिक अनुसंधान और विकास पर जोर दें।
दरगाहे आलिया बघरा में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। शनिवार की रात केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दरगाह आलिया बघरा हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। दरगाह सचिव इमरान अली, मुहम्मद वारिस व रिजवान प्रधान ने मंत्री का स्वागत किया। दूसरी मजलिस मौलाना शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव यासूब अब्बास ने पढ़ी। इस मौके पर ग्राम सचिव शबी ज़ैदी, रौनक हसनैन मौजूद रहे।