फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   How did the revolver reach Sushil Mooch's son, the court asked.

Muzaffarnagar News: अदालत ने पूछा, सुशील मूंछ के बेटे के पास कैसे पहुंची रिवाल्वर

Fri, 21 Apr 2023 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 21 Apr 2023 08:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के देवबंद प्रभारी निरीक्षक से चोरी हुए रिवाल्वर की आख्या तलब की है। वर्ष 2015 में पीड़ित का रिवाल्वर मालखाने से चोरी हो गया था। रिवाल्वर रतनपुरी पुलिस ने मूंछ के बेटे से बरामद की थी।

विज्ञापन
How did the revolver reach Sushil Mooch's son, the court asked.
रिवाल्वर प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

विस्तार

अदालत ने सहारनपुर जनपद की देवबंद कोतवाली के मालखाने से रिवाल्वर गायब होना आपत्तिजनक माना है। आठ साल पूर्व निगरानी कर्ता को रिवाल्वर रिलीज नहीं किए जाने के बाद दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। जनवरी में यह रिवाल्वर रतनपुरी पुलिस ने मूंछ के बेटे से बरामद की थी।

विज्ञापन


इस चर्चित प्रकरण में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने कुख्यात सुशील मूंछ के लड़के विवेक उर्फ विक्की को नोटिस भेजा है। सहायक शासकीय अधिवक्ता परमिंद्र कुमार ने बताया एडीजे कोर्ट में देवबंद थाना क्षेत्र के गांव डेहरा निवासी ललित ने एक रिवीजन दायर किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ईद पर मस्जिदों-ईदगाहों में अकीदतमंदों ने की अमन-चैन की दुआ, सुरक्षा चाक-चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, उनका लाइसेंसी रिवाल्वर की रिलीज की अर्जी को निचली अदालत ने खारिज कर दिया। उनका लाइसेंसी रिवाल्वर थाना कोतवाली देवबंद में एक माल मुकदमे में जमा था। मुकदमा खत्म होने के बाद जिलाधिकारी द्वारा लाइसेंस बहाल कर दिया। अप्रैल वर्ष 2015 में जब पीड़ित डीएम का आदेश लेकर पीड़ित कोतवाली देवबंद में रिवाल्वर लेने पहुंचे। उन्हें बताया गया कि मालखाने से उनका रिवाल्वर चोरी हो गया है।

क्षुब्ध होकर निगरानीकर्ता ने एसपी सिटी की जांच में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद मामले में अंतिम आख्या प्रस्तुत कर दी। मगर, नाटकीय ढंग से आठ साल बाद उक्त रिवाल्वर रतनपुरी थाना पुलिस द्वारा तीन जनवरी को सुशील मूंछ के लड़के विवेक से बरामद किया था।

इस प्रकरण का मुकदमा थाने पर दर्ज हुआ। अदालत ने अभियोजन पक्ष की सुनवाई के बाद मालखाने से रिवाल्वर चोरी होना और प्रदेश के टॉप माफिया की सूची में शामिल व्यक्ति के पुत्र से बरामद होना घोर आपत्तिजनक माना है।

पीठासीन अधिकारी ने मालखाने से गायब रिवाल्वर के संबंध में मुकदमे की प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अंतिम रिपोर्ट तथा केस की वर्तमान स्थिति देवबंद के प्रभारी निरीक्षक से तलब की है। साथ ही निगरानी में अभियुक्त विवेक को नोटिस जारी कर पक्ष रखने के आदेश पारित किए है। निगरानी पर अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed