फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hottest day... heat scorched, mercury 42.8 degrees

Muzaffarnagar News: सबसे गर्म दिन... लू ने झुलसाया, पारा 42.8 डिग्री

Thu, 13 Jun 2024 03:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Hottest day... heat scorched, mercury 42.8 degrees
मुजफ्फरनगर। बुधवार जून माह का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान पारा 42.8 डिग्री पहुंच गया। गर्मी ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए। दिनभर लू से लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और बाजारों में आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जबकि मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नौ जून को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह चार दिन में ही तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

------
इनसेट
ओपीडी में लग रही कतार, मरीज 2000 के पार
स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही है। बुधवार को भी मरीजों की संख्या 2000 के पार पहुंच गई। गर्मी बढ़ने के साथ डिहाइड्रेशन के मामले भी बढ़ रहे हैं। एलर्जी के मरीजो भी काफी संख्या में आ रही है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि धूप से बचाव जरूरी है। लोगों को ऐसे मौसम में छतरी, सिर पर कपड़ा रखकर बाहर निकलना चाहिए। आंखों के बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का इंतजार, किसान भी मुश्किल में
बारिश नहीं होने से बिजली की खपत भी बढ़ रही है। गन्ने और चारे की फसल के लिए इस वक्त बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है। किसानों को ट्यूबवेल और नहर के पानी से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed