{"_id":"67fab5b4079003f7a10205a4","slug":"hotel-operator-dies-in-accident-due-to-collision-with-unknown-vehicle-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-143456-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल संचालक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल संचालक की हादसे में मौत
विज्ञापन
रतनपुरी। रामपुर कांटे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से खतौली अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव रामपुर निवासी होटल संचालक शिवम (26) पुत्र अजीत निवासी के रूप में हुई।
शिवम अपने साढ़ू गौरव के साथ बड़सू में होटल चलाता था। शुक्रवार की देर रात वह होटल बंद करके बाइक पर अपने साढ़ू गौरव को उसके गांव कैलाशनगर छोड़कर वापस अपने गांव रामपुर आ रहा था। रामपुर कांटे के पास वह घायल अवस्था में पड़ा मिला। किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल शिवम को खतौली अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों की दी।
सूचना पर परिजन भी खतौली अस्पताल पहुंच गए। मृतक शिवम शादीशुदा था तथा उसका एक बेटा तथा एक बेटी है। दो भाइयों में वह बड़ा था। होटल चलाने के साथ साथ उसने डीजे भी बना रखा था। जिससे वह अपनी आजीविका चलाता था। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।