{"_id":"62094c1b5cb2e901625355a5","slug":"hot-during-the-day-and-getting-cold-at-night-muzaffarnagar-news-mrt5768722122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में गर्मी और रात में ठंड कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में गर्मी और रात में ठंड कर रही परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में गर्मी और रात में ठंड कर रही परेशान
मुजफ्फरनगर। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को मौसम परिवर्तन का अहसास होने लगा है। दिन में तेज धूप से गर्म कपड़ों में लोगों को पसीने आने लगे हैं। शाम ढलते ही सर्दी बढ़ रही है। रात में और सुबह दस बजे तक सर्दी का यही आलम है।
दिन में अब मौसम साफ होने लगा है और तेज धूप निकल रही है। जिससे गर्मी का अहसास भी होने लगा है। सर्दी के मौसम के चलते गर्म कपड़ों में आम आदमी को सूरज की धूप में पसीने आने लगे हैं। आम आदमी कपड़े कम करता है, तो शाम ढलते ही सर्दी से कांपने लगता है। रात में सर्दी लगातार अत्यधिक हो रही है। यह हालत सुबह के दस बजे तक बनी हुई है।
रात में तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप से गर्मी होने और रात में अत्यधिक सर्दी होने से आम आदमी बीमारी की चपेट में भी आ रहा है। रात और दिन में लगभग 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर चल रहा है।