फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Horse Buggy Driver dies in road accident

सड़क हादसे में घोडा बुग्गी चालक की मौत

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Horse Buggy Driver dies in road accident
सड़क हादसे में चालक की मौत
विज्ञापन

मीरापर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर भट्ठे के सामने कार व घोड़ा बुग्गी की भिड़ंत में बुग्गी चालक की मौत हो गई। बुग्गी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घोड़ा भी जख्मी हो गया। मृतक के पुत्र की ओर से दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीरापुर कस्बे के मोहल्ला नमक मंडी निवासी सुरेश (50) पुत्र शंभू घोड़ा बुग्गी चलाकर ईंट ढोने का काम करता था। शुक्रवार प्रात: वह दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर सैनी भट्ठे के सामने पहुंचा तो विपरीत दिशा से तेज गति आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही सुरेश बुग्गी से दूर नेशनल हाईवे पर जा गिरा तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया ,परंतु रास्ते में ही सुरेश की मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र श्रवण ने अज्ञात में कार चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। परिवार में इस हादसे से कोहराम मच गया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed