{"_id":"5a6a2a134f1c1ba4268b67f9","slug":"horror-in-cinema-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नहीं दिखाई गई पद्मावत, डरे सहमे सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म चलाने से हाथ खड़े किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नहीं दिखाई गई पद्मावत, डरे सहमे सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म चलाने से हाथ खड़े किए
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना देते राजपूत समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज से पहले ही विवादित हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का बृहस्पतिवार का शहर में प्रदर्शन नहीं हुआ। राजपूतों और अन्य संगठनों के विरोध के चलते सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं लगाया। भयभीत सिनेमा मालिकों ने फिलहाल फिल्म को दिखाने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
उधर, राजपूत समाज के लोगों ने एसएसपी से मिलकर इस फिल्म का विरोध जताया। कई संगठनों के लोगों ने सिनेमाघरों पर प्रदर्शन किया। एसएसपी दफ्तर पर भी धरना दिया। फिल्म का प्रदर्शन नहीं हुआ। बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर सिनेमाघरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। दूसरी ओर, रिलीज के बाद भी शहर में फिल्म नहीं चलने पर दर्शक निराश होकर सिनेमाघरों से लौटे।
देशभर में विरोध के चलते पद्मावत फिल्म बृहस्पतिवार को रिलीज की गई। शहर में माया सिनेमा, चंद्रा टाकिज और ग्रांड प्लाजा मॉल के कॉर्निवाल सिनेमा की तीनों स्क्रीन पर फिल्म दिखाने की तैयारी थी, मगर बुधवार को ही राजपूतों और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने सिनेमाघरों पर हंगामा कर पोस्टर फाड़ दिए थे।
विज्ञापन
हालांकि चंद्रा टाकिज में बुधवार शाम को फिल्म का ट्रायल शो हो गया था। बृहस्पतिवार को फिल्म रिलीज हुई, लेकिन जबरदस्त विरोध के चलते सिनेमाघरों के मालिकों ने फिल्म न दिखाने का निर्णय लिया। नतीजतन फिल्म का प्रदर्शन शहर में नहीं हो सका। जबकि दर्शक फिल्म देखने हॉलों पर पहुंच गए थे, जहां उन्हें फिल्म का पोस्टर तक दिखाई नहीं दिया।
फिल्म नहीं चलने पर दर्शक निराश होकर लौट गए। उधर, तीनों सिनेमाघरों पर बुधवार से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई थी। सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवाल पुलिस फोर्स समेत माया सिनेमा और चंद्रा टाकिज पर तथा सीओ मंडी राजीव कुमार गौतम एवं नईमंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा पीएसी बल के साथ ग्रांड प्लाजा पर मौजूद रहे। कई संगठनों के जुड़े लोगों ने चंद्रा सिनेमा पर प्रदर्शन किया और बाद में एसएसपी दफ्तर पर धरना दिया।
एसएसपी से विरोध जताया
मुजफ्फरनगर। राजपूत समाज के लोगों ने एसएसपी अनंत देव से मिलकर फिल्म पद्मावत को लेकर अपना विरोध जताया। इस पर एसएसपी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। आप शांति बनाए रखे, किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की तो सख्त कार्रवाई होगी। एसएसपी से मिलने वालों में सर्वेश राणा, प्रमोद पुंडीर, राहुल पुंडीर, बबलू ठाकुर, संजय पुंडीर, दिनेश सिंह, अश्वनी कुशवाह आदि शामिल रहे।
पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा और भगवा रक्षा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फिल्म पद्मावत का सड़कों पर उतर कर विरोध किया। चंद्रा सिनेमा पर प्रदर्शन किया। साक्षी वर्मा, गीतांजलि सिंह ने कहा कि मां पद्मावती हमारे लिए देवी के समान है, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये केवल राजपूतों का ही नहीं सभी हिंदुओं के मान का प्रश्न है।
चेतावनी दी कि फिल्म का प्रदर्शन हुआ तो सिनेमाघरों की तालाबंदी कर देेंगे। अरमान मित्तल, अश्वनी बालियान, रानी चौधरी, नितिन, मनोज, अर्जुन ङ्क्षसह, प्रशांत शर्मा, सौरभ राजपूत, अमित, अंकित, विनय प्रताप, गौरव, प्रवेश, रेणू सिंह, अनिल कश्यप, कंवरपाल, पंकज,उत्सव, अभिजीत, प्रशांत, सचिन आदि मौजूद रहे।
अभी फिल्म दिखाने की कोई संभावना नहीं
मुजफ्फरनगर। विरोध के चलते सिनेमाघर मालिक अभी फिल्म दिखाने को राजी नहीं है। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने तीनों सिनेमाघरों से प्रणव कुमार, मिर्जा आसिफ, कुलदीप सिंह, नरेश कुमार को अपने कार्यालय बुलाकर पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बावजूद इन लोगों ने फिल्म का प्रदर्शन करने से इंकार कर दिया। माया सिनेमा के मालिक प्रणव ने बताया कि अभी फिल्म दिखाई की कोई संभावना नहीं है। जब तक विरोध होगा, तब तक वे फिल्म नहीं दिखाएंगे।
कानून को अपने हाथ में न लें
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है। तीनों सिनेमाघरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिल्म चलाना या न चलाना सिनेमाघर मालिकों की मर्जी पर निर्भर है। विरोध करने वालों को सख्त हिदायत दी गई है, शांति व्यवस्था बनाए रखें, यदि किसी ने कानून को अपने हाथों में लेने का प्रयास किया तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
- ओमवीर सिंह, एसपी सिटी, मुजफ्फरनगर।