फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Honored the faith of Hindus by building a temple: Swatantra

सत्ता में आए तो जिन्ना की मूर्ति लगवाएंगे अखिलेश: स्वतंत्र देव

Sun, 23 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Honored the faith of Hindus by building a temple: Swatantra
देवबंद में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में विचार रखते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव स? - फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में हिंदुत्व और अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाने का मुद्दा उठाकर समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होेंने कहा कि वो (अखिलेश) कहते हैं मैं आ रहा हूं, क्या करेंगे आकर सरदार पटेल की प्रतिमा हटवाकर जिन्ना की मूर्ति लगाएंगे या फिर राम मंदिर निर्माण पर बुलडोजर चलवाएंगे। इसके साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो ट्रस्ट बनाकर कार्य करते हैं, वो आज देश को चलाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को रणखंडी मार्ग स्थित जहान गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निशाने पर सपा और कांग्रेस पार्टी रही। उन्होंने कहा कि सपा ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर जलियांवाला बाग बना दिया था, जबकि भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जनता ने 15 सालों की सरकार देखी और अब 2017 के बाद की सरकार भी देखी है। अंतर खुद ही समझ आ जाएगा। इस सरकार ने किसानों और गरीबों को सम्मान देने का काम किया। योगी सरकार ने बेटियों को सुरक्षा प्रदान की। अब प्रदेश की बेटियों के साथ जो छेड़छाड़ करेगा वो मरेगा।
विज्ञापन

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करने वाली कांग्रेस ट्रस्ट बनाकर कार्य करती है वो देश क्या चलाएगी। भाजपा ने देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया और इन्होंने बंटवारे की नींव रखी। इनके राज में कश्मीर में पत्थर फेंके जाते थे। भाजपा ने धारा 370 समाप्त कर ऐसा माहौल बनाया कि अब सैनिकों की गाड़ियों पर फूल फेंके जाते हैं। विधायक व भाजपा प्रत्याशी कुंवर ब्रिजेश सिंह ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। इससे पूर्व भाजपाइयों ने प्रदेशाध्यक्ष को पगड़ी पहनाई, जबकि श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र देव सिंह को गदा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद
देवबंद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, चौ. राजपाल सिंह, अजय त्यागी, सुभाष मित्तल, डॉ. डीके जैन, विजय गिरधर, सरदार बालेंद्र सिंह, गुरजोत, अरुण गुप्ता, विशाल राणा, नकली सिंह, ब्रिजेश कंसल, राजेश, रक्षा नामदेव, स्नेटा टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed