फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holika worship in Muzaffarnagar

होलिका पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की

Mon, 09 Mar 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Holika worship in Muzaffarnagar
नगर में होलिका की परिक्रमा करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
होलिका पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार को होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर सहित जिले भर में एक हजार से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन किया गया। सुबह होलिका पूजन किया गया। महिला-पुरुष अपने बच्चों के साथ पूजन के लिए पहुंचे।
नगर में 154 स्थानों के साथ जिले भर में 1038 जगहों पर होलिका दहन हुआ। सोमवार सुबह दस बजे से होलिका पूजन के लिए भक्त उमड़े रहे। शुभ मुहूर्त 11.30 से 12.30 बजे तक का था। इसलिए इस समय पूजन के लिए सबसे ज्यादा श्रद्धालु होलिका दहन स्थल पर पहुंचे। नगर के प्रमुख मोहल्ले गांधी कॉलोनी, नुमाइश कैंप, नई मंडी, शिव चौक, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, द्वारकापुरी, आर्यपुरी, कच्ची सड़क, रामपुरी, त्यागी कालोनी, गांधीनगर समेत अन्य मोहल्लों में होलिका पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे। माता-पिता अपने बच्चों के साथ पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने पूजन कर घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चे फल एवं सूखे मेवों से बने होली हार पहने हुए पूजन के लिए गए। रात 7.30 बजे से होलिका दहन शुरू हुआ। अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय में होली जलाई गई। होलिका दहन के दौरान लोगों ने जमकर डांस किया। परंपरा के तहत गेहूं और जौ की बाली भी भूनी गई। होलिका दहन के उपरांत प्रसाद बांटा गया। कई स्थानों पर डीजे लगाए गए थे। युवा डीजे पर जमकर थिरके। होलिका दहन स्थल पर गत दिवस से ही पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

डल्लू देवता पर रही भीड़
मुजफ्फरनगर। होली पर्व पर लोगों ने अपने देवी-देवताओं का भी पूजन किया। देवता पूजन के लिए लोग दूर दराज से होली पर अपने गांव आते हैं, जो देवता (थान) का पूजन करते हैं। देहात में देवता की पूजन को भीड़ लगी रही। भूमिया, माता रानी, भंडिनाथ की भी पूजा की गई। शहर के डल्लू देवता पर पूजन को लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। लोगों ने पूजा अर्चना कर अपने देवताओं का स्मरण कर घर परिवार में खुशहाली की मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed