फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holika worship done with drums and drums in Muzaffarnagar

ढोल-नगाड़ों के साथ किया होलिका पूजन

Sun, 28 Mar 2021 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Holika worship done with drums and drums in Muzaffarnagar
सिसौली की होली एवं पूजन करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जनपद के देहात क्षेत्र में भी रविवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ होलिका पूजन किया गया। शाम को होलिका दहन किया गया। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी होली मनाई गई।
विज्ञापन

मीरापुर क्षेत्र में रविवार को 45 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। दिन में महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ होलिका पूजन किया। देवस्थलों पर भी पूजन किया गया। शाम 6.30 बजे से गांव-देहात में होलिका पूजन किया गया। वहीं, कई मंदिरों में रंग व गुलाल से होलिकोत्सव मनाया गया। इस्कॉन मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने चैतन्य महाप्रभु का भजन कीर्तन किया। पुरकाजी में महिलाओं ने होलिका पूजन कर सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। कस्बे में खाईखेड़ी मार्ग, मोहल्ला क़ानूनगोयान और उत्तरी व दक्षिणी चमारान में होलिका सजाई गई। रात में होलिका दहन किया गया। भाजपा नेता निर्दोष जैन, संदीप गोयल, सुरेश गोयल, पप्पन गोयल, बीनू बंसल, मनीष गोयल, आकाश गोयल, सुशील वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

भौराकलां कस्बा सिसौली में सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार एक स्थान पर ऊंची होली रखी गई। महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर पूजन किया। भौराकलां, शिकारपुर, कपूरगढ़, मुंडभर, मोहम्मदपुर मॉडर्न गांवों में भी धूमधाम से होली मनाई गई। खतौली कस्बे में जीटी रोड स्थित संस्थान पर होली मिलन का आयोजन किया गया। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी ने कार्यकर्ताओं व व्यापारियों के साथ फूलों व गुलाल से होली खेली। सभी लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। सपा नगराध्यक्ष इरशाद जाट, पूर्व सभासद पंकज सैनी, आफाक पठान, अभिषेक गोयल, विभू शर्मा, अरशद मुल्तानी, नईम मलिक और विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed