फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holi meeting in Mahavir Chowk Colony

धीरे-धीरे मारो श्याम पिचकारी.....

Fri, 26 Mar 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Holi meeting in Mahavir Chowk Colony
महावीर चौक कालोनी में कान्हा कीर्तन के बाद होली खेलती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। महिलाओं ने होली मिलन कार्यक्रम में जमकर गुलाल उड़ाया और धीरे-धीरे मारो श्याम पिचकारी, ओ पिचकारी, भीग ना जाए मेरी नई साड़ी...जैसे मस्ती भरे गीतों पर होली का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर की महावीर चौक कॉलोनी में महिलाओं की मंडली ने राधा-कृष्ण पर भजनों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से कान्हा के साथ होली खेली। आज ब्रज में होली रे रसिया, होली रे रसिया बरजोरी रे रसिया...आदि गीतों पर भगवान कृष्ण की भक्ति में सरोबार होकर रंगोत्सव का उल्लास बढ़ाया। माधव और गौरी आदि बच्चों ने होली कैप लगाकर होली खेली। महिलाओं ने होली के बाद गुजिया का स्वाद लिया। सारिका, रीतू, महिमा, शैफाली, अनीता, अंजू, योजना, लता, विशू, भावना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, चरथावल महाब्रहमणान में मीनाक्षी के आवास पर कान्हा जी के भजन संध्या कार्यक्रम में महिलाओं ने होली मिलन में जश्न मनाया। कान्हा भक्त अंजना गर्ग ने ऐसा तू ही क्या ब्रज में जोरदार है, होली खेलत आए हमसे बार-बार..भर पिचकारी मेरे माथे पे मारी, टीके के कर दिए तार तार..पर महिलाएं झूम उठीं। कान्हा संग फूलों और केसर के साथ होली खेली। मीनाक्षी गर्ग, रीतू, अंजना गर्ग, मीनू सिंघल, शशी, आकृति, श्वेता, निहारिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed