फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hockey competition organized on sports day

डीएवी ने बिजनौर की टीम को हराया

Sun, 29 Aug 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hockey competition organized on sports day
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल दिवस पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेजर ध्यान चंद की जयंती खेल दिवस पर डीएवी डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डीएवी कॉलेज ने बिजनौर की टीम को 5-4 गोल से हराया।

प्रतियोगिता में बिजनौर, मेरठ, डीएवी डिग्री कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, लाला जगदीश प्रसाद भागवंती कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। हॉकी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शलभ गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि हॉकी जिले का लोकप्रिय खेल रहा है। अब दोबारा यहां इस खेल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। मेजर ध्यानचंद की तरह परिश्रम करने पर जोर दिया। प्रथम मैच बिजनौर एवं डीएवी इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। बिजनौर ने 5-4 से जीता। दूसरा मैच डीएवी कॉलेज एवं भगवंती इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया, डीएवी कॉलेज ने 3-0 से जीता। प्रतियोगिता के एंपायर रोशन लाल, चंद्रमणि सुशील, विकास शर्मा, अजय जैमिनी रहे। फाइनल मैच डीएवी कॉलेज और बिजनौर की टीम के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में डीएवी कॉलेज 5-4 गोल से जीता। प्रतियोगिता में महक सिंह, अमित शील, तरुण सुधा, विजय बाटा, ईश्वर दयाल पालीवाल, यशपाल सिंह, रोशन लाल, राजेंद्र पहलवान, नितेश पाल, लोकेंद्र, विनय चंद्र प्रकाश, अरुण आदि का सहयोग रहा। संचालन शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष विजय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed