{"_id":"680a3757b515fe3ed70203e5","slug":"history-sheeter-arvind-and-his-associates-had-looted-rs-11-lakh-reward-announced-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-144211-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हिस्ट्रीशीट अरविंद व साथियों ने लूटे थे 11 लाख, इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हिस्ट्रीशीट अरविंद व साथियों ने लूटे थे 11 लाख, इनाम घोषित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के भोपा रोड पर भूसा व्यापारी से 11 लाख रुपये लूटने के मामले में दौराला थाने का हिस्ट्रीशीटर अरविंद व उसके साथी प्रकाश में आए हैं। तीनों ने घटना की थी। पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
18 अप्रैल को नई मंडी कोतवाली के भोपा रोड पर न्यू बिंदल पेपर मिल में भूसा की सप्लाई करने वाला ठेकेदार उज्ज्वल पेपर मिल के सामने छप्पर के नीचे बैठा था, तभी बुलेट बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश वहां पहुंचे थे। एक बदमाश बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। दो बदमाशों ने पिस्टल से फायर कर उज्ज्वल से 11 लाख रुपये लूट लिए थे।
एक सप्ताह में तीन सौ से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद अब पुलिस बदमाशों का पता कर पाई है। तीनों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने बदमाशों के कई परिचितों को हिरासत में लिया है। साथ ही उनसे बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है। तीनों बदमाश शातिर अपराधी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इन पर इनाम घोषित-
- अरविंद निवासी ब्रह्मपुरी, कस्बा व थाना दौराला, मेरठ।
- रवि निवासी मोहल्ला भगवानपुरी कस्बा व थाना दौराला, मेरठ
- सन्नी निवासी रविदासपुरी कस्बा व थाना दौराला, मेरठ
-- -- -- -- -- --
इन्होंने कहा-
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि बदमाशों की पहचान कराकर उन पर एसएसपी अभिषेक सिंह ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगी हैं। अरविंद दौराला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। रवि ने 2021 में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में लूट की थी। वह भी शातिर अपराधी है।