फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hinjaman burnt effigy of pollution control board in Rankhandi

रणखंडी में हिंजामं ने जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पुतला जलाया

Sun, 24 Nov 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hinjaman burnt effigy of pollution control board in Rankhandi
रणखंडी गांव में जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पुतला फूंकते हिंजामं कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। रण खंडी से होकर गुजर रहे गंदे नाले के कारण गांव में फैल रही कैंसर जैसी घातक बीमारी को लेकर हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) ने शनिवार को जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पुतला फूंका। मांग की गई या तो नाले को पक्का किया जाए या फिर उसे बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को रण खंडी गांव में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष ठा. सुरेंद्र पाल सिंह एड. के नेतृत्व में चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी कर जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पुतला फूंककर गांव को कैंसर मुक्त कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ठा. सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शुगर मिल व नगर पालिका द्वारा गंदा पानी जिस नाले में प्रवाहित किया जाता है, वह नाला रण खंडी की आबादी से सटकर बहता है। पूरे नाले में पटेरा, घास व कीचड़ के कारण पानी का निरंतर बहाव नहीं हो रहा है और भूजल स्तर प्रदूषित हो गया है। कहा कि रण खंडी समेत आसपास के कई गांव के सैकड़ों लोग पिछले कई वर्षों में कैंसर की बीमारी से मर चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग अभी भी इसकी चपेट में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हालत इतने खराब है कि सरकारी नल का पानी महज 30 मिनट में पीला पड़ जाता है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों को ज्ञापन भी प्रेषित किए और आंदोलन किया, लेकिन न तो प्रशासन और न ही शासन ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सुरेंद्र पाल ने कहा कि गांव को कैंसर मुक्त कराने के लिए समग्र आंदोलन शुरू हुआ है, जिसका एक ही उद्देश्य होगा या तो नाले को पक्का कराया जाए या फिर उसे बंद कराया जाए। जिलाध्यक्ष अमित धीमान ने कहा कि हमारा गांव हमारी धरोहर है। इसे बर्बाद करने को हक किसी को नहीं है। इस धरोहर की रक्षा करना हमारा धर्म ही नहीं परम कर्तव्य है। कहा कि चरणबद्ध कानून के दायरे में रहकर आंदोलन करके नाला पक्का बनवाया जाएगा या फिर बंद कराया जाएगा। इसमें विक्रम सिंह, मनोज कुमार, घनश्याम ने कहा यदि प्रशासन ने शीघ्र इस ओर ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण रण खंडी सीमा पर नाले को बंद करने का काम करेंगे। इनमें मनोज, राज कुमार, दीपक, कन्हैया, प्रताप, शिवकुमार, राम कुमार, सूर्य प्रताप, रकम सिंह, राज सिंह, धर्म सिंह, श्याम, केहर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed