{"_id":"5dc9a5eb8ebc3e5b10029b93","slug":"hindus-and-muslims-welcomed-supreme-court-verdict-devband-news-mrt452970617","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हिंदू व मुस्लिमों ने मिलकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हिंदू व मुस्लिमों ने मिलकर किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हिंदू व मुस्लिमों ने किया स्वागत
देवबंद (सहारनपुर)। अयोध्या के श्रीराम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम समाज ने इस फैसले पर देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को अपनाते हुए देश के प्रति मोहब्बत का सबूत दिया है।
ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिलाध्यक्ष अब्बास कुरैशी ने जारी बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का खुले दिल से स्वागत करते हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट सर्वोपरि है। हमें उसके फैसले पर किसी भी प्रकार की टिका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। जो लोग विरोधाभासी बयान दे रहे हैं, वह देश व समाज के हित में नहीं है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए सब्र से काम लें। इंडस्ट्रियल इस्टेट में अमन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में संस्थापक जर्रार बेग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हिंदू और मुस्लिमों ने मिलकर स्वागत किया है। कहा कि अपने देश के कानून और अदालत का फैसला मानना हर नागरिक का कर्तव्य है। मुस्लिम समाज ने देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को अपनाते हुए मोहब्बत का सबूत दिया है। उद्यमी दीपकराज सिंघल और डा. सुखपाल सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन की व्यवस्था और सूझबूझ से देश प्रदेश में संवेदनशील समय पर शांति रही है। लोगों ने धैर्य और प्रेम का सबूत दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी की हार जीत नहीं है। अब देश विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ेगा। इस मौके पर नसीर अंसारी, डा. दिवाकर गर्ग, अनुज शर्मा, जावेद आसी, सलमान कुरैशी, साजिद खान, चांद देवबंदी, गुड्डू खान, मुजम्मिल, भूपेंद्र वर्मा, राकेश रावत आदि रहे।