{"_id":"614b78d78ebc3efb8b270221","slug":"hindu-jagran-manch-surrounded-the-police-station-in-the-conversion-case-muzaffarnagar-news-mrt557428296","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामले में हिंदू जागरण मंच ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामले में हिंदू जागरण मंच ने थाना घेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाहजहांपुर के युवक को दंगे के दौरान गांव सरवट में बंधक बनाकर जबरन उसका धर्मांतरण करने का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस थाने पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में सिविल लाइंस थाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार को बताया कि मुजफ्फरनगर दंगे के समय वर्ष 2013 में शाहजहांपुर का एक हिंदू युवक भटकते हुए गांव सरवट जा पहुंचा था। आरोप लगाया कि उक्त युवक को दूसरे वर्ग के लोगों ने बंधक बना लिया था, जिसका बाद में जबरन धर्मांतरण करा दिया गया। उन्होंने बताया कि वहीं रहने वाले एक परिवार ने इसकी जानकारी उन्हें दी है, जिसके बाद उन्होंने उक्त युवक को सकुशल बरामद कर उसकी धार्मिक आधार पर सुरक्षा करने की मांग की। वहीं, युवक को बंधक बनाकर धर्मांतरण कराने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई। वहीं, जल्द युवक की बरामदगी न होने पर प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गई। जिला महामंत्री अंकुर राणा, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष वैभव यादव, अंजेश कुमार, अखिलेश पुरी, दीपक धीमान, कार्तिक जौहरी, रंजीत शर्मा, सागर वर्मा, रवि वर्मा, राजकुमार, सुधीर राणा, उमेश राणा, योगेंद्र प्रजापति और रचित आदि मौजूद रहे।