{"_id":"614e20078ebc3e058b35174c","slug":"hindu-jagran-manch-s-performance-in-the-collectorate-muzaffarnagar-news-mrt5577467186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
धर्मांतरण के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हिंदू जागरण मंच का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने हिंदू युवकों और युवतियों को धोखाधड़ी, दबाव और पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कराए जाने के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।
हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने बताया कि काफी लंबे समय से हमारे कार्यकर्ता मदरसों एवं मौलवियों के क्रियाकलापों को देखते हुए इनकी पारदर्शिता पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए इनकी जांच की मांग कर रहे है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जिलों जैसे बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, शामली सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में हिंदू जागरण मंच ने मुद्दा उठाया था और संगठन के प्रयासों से कुछ लोगों की घर वापसी भी हुई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में धर्मांतरण के आरोपियों पर देशद्रोह की कार्यवाही करने, मदरसों के निर्माण की जांच कराने, मदरसों के संचालकों और मौलवी की जांच कराने की मांग की गई हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित बालियान, बंटी चौधरी, राजेश शर्मा, वैभव यादव, अंजेश कुमार, अखिलेश पुरी, मोनिका राणा, राजकुमार, सागर वर्मा, रवि वर्मा, अनुज सक्सेना, वीरेंद्र त्यागी, हरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र भारद्वाज, कार्तिक जौहरी, अंकित पुंडीर मौजूद रहे।