फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hindi becomes the language of functioning in government offices

सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से कामकाज की भाषा बने हिंदी

Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hindi becomes the language of functioning in government offices
केएल जनता इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी से पूर्व सरस्वती वंदना करते शिक्षक - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। केएल जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को हिंदी के संवर्धन, संरक्षण और विकास की दृष्टि से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक दीपकराज सिंघल ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी। इसलिए हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

सिंघल ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हजारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंददास आदि साहित्यकारों को साथ लेकर हिंदी के पुरोधा व्यवहार राजेन्द्र सिंह ने अथक प्रयास किए। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने कहा कि जब तक हम हिंदी का उपयोग पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक हिंदी भाषा का विकास नहीं हो सकेगा। कार्यक्रम में संजय धीमान, राजकुमार, विजयपाल, बलदेव राज आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर सुमन शर्मा, नर्वदा त्यागी, मनीष त्यागी, अनुज गौरव राव, विंद प्रकाश पांडेय और आलोक आदि रहे। उधर, खेड़ामुगल स्थित बनारसी दास इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिंदी के उन्नयन के लिए विचार रखे। हिंदी की प्रवक्ता ममता ने भारतेंदु की पंक्तियां पढ़ी। पूनम ने हिंदी दिवस का महत्व बताया। रामलखन सिंह, विरेंद्र सिंह, ऋषिपाल और कुलदीप शर्मा ने कविता प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य डा. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में हिंदी अनिवार्य रूप से कामकाज की भाषा होनी चाहिए। राष्ट्रभाषा हिंदी के उन्नयन के लिए सरकार, सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर और अधिक कार्य अपेक्षित हैं। तभी हम हिंदी भाषा को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed