फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Himalayan Public School bus attack, 10 students injured

हिमालयन पब्लिक स्कूल की बस पर हमला, 10 छात्र-छात्रा घायल

Sun, 26 May 2019 12:17 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 26 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Himalayan Public School bus attack, 10 students injured
थाने पर प्रदर्शन करते घायल छात्र और उनके अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
छपार के गांव रामपुर में शनिवार दोपहर 20 से अधिक हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ हिमालयन पब्लिक स्कूल की बस रुकवाकर उसमें बैठे छात्र-छात्राओं पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो छात्राओं समेत दस छात्र घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। हमले के बाद चालक बस लेकर सीधे स्कूल पहुंचा और प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को घटना से अवगत नहीं कराया। शाम को हमले में घायल हुए एक छात्र के परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद घटना की जानकारी लगी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शहर के रुड़की रोड स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल की बस शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद हाईस्कूल से इंटर तक के 22 छात्र-छात्राओं को लेकर उनके घर छोड़ने के लिए निकली थी। स्कूल बस को चालक राजपाल चला रहा था। जैसे ही यह बस गांव रामपुर में पहुंची, वहीं के 20 से अधिक युवक लाठी-डंडे लेकर बस रुकवाकर उसमें घुस गए और छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में बस में मौजूद दो छात्राएं ईशा व श्रुति के साथ ही परम, उज्ज्वल, तुषार, आदिल, हर्ष, मयंक, दिव्यांशु व युगांक घायल हो गए। हमले में सिर फटने से युगांक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए, जिसके बाद चालक बस लेकर वापस स्कूल पहुंचा और प्रबंधन को घटना की जानकारी दी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने घटना को दबाते हुए पुलिस को इससे अवगत कराना मुनासिब नहीं समझा और घायल छात्र-छात्राओं को वहीं उपचार देकर फिर से घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिर फटने से लहूलुहान छात्र जब घर पहुंचा तो परिजन उसे लेकर छपार थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। युगांक के परिजनों ने तीन युवकों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि स्कूल बस में घुसकर कुछ युवकों ने छात्र-छात्राओं से मारपीट की है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

चीखते रहे खौफजदा छात्र-छात्राएं, तमाशबीन रहे ग्रामीण
छपार (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में पब्लिक स्कूल की बस पर हमले के दौरान हमलावरों ने बस में घुसकर चालक राजपाल को भयभीत करते हुए करीब पांच से छह मिनट तक छात्र-छात्राओं के साथ जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से बस में मौजूद छात्र-छात्राएं खौफजदा होकर चीखते हुए मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावरों के डर से मौके पर मौजूद ग्रामीण दूर खड़े तमाशबीन बने रहे।

जमकर मारपीट करने के बाद हमलावर बस चालक व छात्र-छात्राओं को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए, जिसके बाद चालक स्कूल बस को लेकर वापस रुड़की रोड स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल पहुंचा और प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। यदि चालक पास ही स्थित पुलिस चौकी पर या डायल-100 को सूचना दे देता, तो हमलावर पकड़े भी जा सकते थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने भी कोई कार्रवाई करने के बजाए घटना को दबाते हुए रफा-दफा कर दिया।

कुछ दिन पूर्व रामपुर के युवक से हुआ था विवाद
छपार। स्कूल बस पर हमले की घटना के बाद शनिवार शाम थाने में तहरीर देने पहुंचे घायल छात्र युगांक निवासी गांव कुतुबपुर ने पूछताछ में बताया कि छपार निवासी लवी नामक छात्र से कुछ दिन पूर्व रामपुर के एक युवक की कहासुनी हुई थी। इसे लेकर उक्त युवक ने छात्र लवी को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। घायल छात्र ने आशंका जताई कि संभवत: इसी रंजिश में स्कूल बस में घुसकर छात्र-छात्राओं पर हमला किया गया। हालांकि शनिवार को छपार निवासी लवी स्कूल नहीं आया था, जिसके चलते वह बच गया। यदि वह स्कूल बस में होता तो संभवत: हमलावर उसके साथ बड़ी घटना घटित कर सकते थे।


हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव रामपुर में स्कूल बस में घुसकर कुछ युवकों ने छात्र-छात्राओं से मारपीट की है। चूंकि घटना रामपुर में हुई, जिसके बाद घायलों के अभिभावकों से वार्ता की गई थी। इसमें उन्होंने अपने स्तर से घटना की तहरीर देने की बात कही थी, जिसके चलते स्कूल प्रबंधन की तरफ से पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। हमलावर बाहरी थे, जिनसे संभवत: किसी छात्र का कोई विवाद हुआ हो, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed