{"_id":"5fad7dd08ebc3e9bb604ed02","slug":"highlight-the-importance-of-deepawali-muzaffarnagar-news-mrt510799311","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला
विज्ञापन
दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर व्यापारियों, दुकानदारों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही आदि कालीन संस्कृति से जुडे़ इस पावन पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
धनतेरस के अवसर पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सदर बाजार, जिला परिषद मार्केट, मोलाहेड़ी मार्केट, एसडी मार्केट, रुड़की रोड, नावल्टी चौक, नई मंडी आदि बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों और दुकानदारों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि यह हमारे देश का सबसे अधिक प्रसन्नता, स्वच्छता और सुख-समृद्धि की कामना वाला पर्व है। यह ऐसा विशिष्ट पर्व है, जो धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विशिष्टता रखता है। यह समाज में उल्लास, भाईचारे और प्रेम का संदेश फैलाता है। इस अवसर पर अनिल नामदेव, हरेंद्र पाल, बशेश्वर दयाल, राजेश पराशर, रमेश खुराना, अशोक छाबड़ा, प्रेमी छाबड़ा, राकेश कंसल, योगेश चौधरी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बिजेंद्र पाल, नवनीत कुच्छल, सागर वाल्मीकि, अमरीश गोयल आदि उपस्थित रहे।