{"_id":"626ed105469ee76aae2b932a","slug":"heroin-worth-crores-was-hidden-in-the-house-mother-did-not-realize-muzaffarnagar-news-mrt5868637112","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में छिपा रखी थी करोड़ों की हेरोइन, मां को नहीं लगी भनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में छिपा रखी थी करोड़ों की हेरोइन, मां को नहीं लगी भनक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : खालापार में छापा लगने के बाद मकान पर लगा ताला।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। खालापार में गुजरात एटीएस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई के बाद हर कोई हैरान हर गया। बेटे ने घर में 210 किलो हेरोइन छिपा रखी थी और बूढ़ी मां को भनक तक नहीं लगी। मामला खुला तो घर पर ताला लटक गया।
खालापार क्षेत्र के रहने वाले लोग बताते हैं कि हैदर लगभग 20 साल पहले शहर छोड़कर दिल्ली में जाकर रहने लगा था। वहां पर वह मकान बनाकर बेचने व प्रापर्टी डीलर का काम करता था। वह कभी कभी अपने घर आता था, लेकिन लग्जरी गाड़ी में ही घर आता था। कुछ देर रुकने के बाद वह चला जाता था। यहां घर पर उसकी बूढ़ी मां ही रहती थी। वह भी सुबह कहीं चली गई। शनिवार देर रात सादी वर्दी में किसी बड़ी टीम ने शहर पुलिस के साथ हैदर के घर पहुंच कर कार्रवाई की थी।
इस दौरान टीम के लोगों ने गली में आने जाने वाले लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। सभी लोगों को दूसरे रास्ते से जाने को कहा गया था। गली व क्षेत्र में चारों तरफ पुलिस ही पुलिस तैनात थी। काफी देर बाद पुलिस अधिकारी कई कीमती बैगों में कुछ सामान लेकर बाहर निकले थे। यह बैग रिक्शा में ले जाए गए। लोगों ने छिपकर टीम की कार्रवाई को देखा था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस को भनक तक नहीं लगी
खालापार से एटीएस व एनसीबी की टीम ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इससे स्थानीय पुलिस चौकी और कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया प्रश्न लग रहे हैं।