Muzaffarnagar News: सिक्किम के हादसे में शहीद हुआ नायक लोकेश, हादसे से पहले परिजनों से कही थी ये बात
सिक्किम में हुए हादसे में मुजफ्फरनगर के युसूफपुर गांव के रहने वाले नायक लोकेश कुमार भी शहीद हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम में हुए हादसे में युसूफपुर गांव के रहने वाले नायक लोकेश कुमार भी शहीद हुए हैं। नौ साल पहले सेना की 25 ग्रेनेडियर में भर्ती हुआ नायक दस दिन पहले ही एक माह की छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटा था। नायक की शहादत की सूचना के बाद जिला गम में डूब गया।
युसूफपुर गांव के किसान उदयवीर सिंह का बेटा लोकेश कुमार करीब नौ साल पहले सेना में नायक के पद पर भर्ती हुआ था। एक महीने की छुट्टी पूरी कर वह दस दिन पहले वापस लौट गया। परिवार को बताया था कि बंगाल होते हुए सिक्किम जाना है।
यह भी पढ़ें: Covid Alert: बिजनौर के 5 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे सैंपल
गुरुवार रात परिवार के लोगों से बात हुई थी, जिसमें नायक लोकेश कुमार ने बताया था कि सैनिक गहरे स्थान पर तैनात है और शुक्रवार को यहां से वापस लौटेंगे। लेकिन शुक्रवार को सिक्किम में हादसे की सूचना मिली, जिससे परिजन आशंकित हो उठे।
परिवार ने कई बार कॉल की, लेकिन दूसरी तरफ से जवाब नहीं मिला। परिजन दिनभर परेशान रहे। उधर, देर रात शहीद सैनिकों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। देर रात पुलिस भी लोकेश कुमार के घर पर पहुंच गई।
इकलौते बेटे ने दिया सर्वोच्च बलिदान
देर रात तक पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। परिवार में किसान पिता उदयवीर सिंह, मां कुसुम, पत्नी तनु है। बहन रश्मि की शादी करहेड़ा गांव निवासी रॉकी से हुई है। सैनिक घर का इकलौता बेटा था।
वालीबॉल का खिलाड़ी था लोकेश
शहीद लोकेश कुमार वालीबॉल का शानदार खिलाड़ी था। खेल कोटे से ही वह सेना में भर्ती हुआ था। साथी खिलाड़ी भी गमजदा है।