{"_id":"61253d6f8ebc3e79f745490a","slug":"heavy-traffic-jam-in-the-city-during-pet-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt553186755","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी परीक्षा के दौरान शहर में भयंकर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी परीक्षा के दौरान शहर में भयंकर जाम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पीईटी परीक्षा के दौरान नगर के महावीर चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में पीईटी के दौरान शहर में लगा भीषण जाम
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में मंगलवार को पीईटी परीक्षा देने के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बाहर से आने वाले अधिकांश छात्र अपने वाहनों से पहुंचे, जिसके चलते महावीर चौक के साथ ही शहर में परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में भीषण जाम लग गया। जानसठ पुल पर जाम के चलते परीक्षार्थियों को अपनी बाइकें लेकर रेलवे ट्रैक से होकर निकलना पड़ा।
शहर में मंगलवार को पीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया था। शहर के तमाम इंटर कॉलेज, सभी डिग्री कॉलेज और पब्लिक स्कूलों समेत 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोनों पाली में करीब 25 हजार परीक्षार्थी यहां परीक्षा देने पहुंचे। लड़कियों का सेंटर जिले में ही लगाया गया था, जबकि सहारनपुर जनपद का सेंटर यहां लगा था। जिनमें अधिकांश बाहर से आए थे। इसके चलते युवा अपने वाहन लेकर परीक्षा देने के लिए पहुंचे, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की इतनी अधिक भीड़ हो गई कि शहर की यातायात व्यवस्था ही पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। खासकर महावीर चौक से लेकर जानसठ रोड और फ्लाईओवर पर पूरी तरह से जाम लग गया, जिससे निकलने में लोगों को लंबा समय लगा। इसके चलते परीक्षा में समय से पहुंचने के लिए अधिसंख्य युवाओं ने अपनी जान को खतरे में डालकर जानसठ पुल के नीचे स्थित रेलवे ट्रैक को अपनी बाइकों के साथ पार किया। इसके चलते रेलवे ट्रैक पर भी बाइकों की भीड़ लग गई। इसके साथ ही शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी मंगलवार को भारी भीड़ रही, जिससे कई बार सड़कों पर जाम लगा। उधर, परीक्षा केे देखते हुए परिवहन निगम ने मेरठ और सहारनुपर मार्ग पर 75 बसों का संचालन किया, ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो।
24764 ने दी पीईटी की परीक्षा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी ) कडे़ बंदोस्त के बीच हुई। दोनो पाली में 24764 परीक्षार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
पीईटी परीक्षा के लिए शहर में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जनपद की लड़कियों का सेंटर यहां जिले में लगा था, जबकि जनपद के युवाओं का सेंटर मेरठ जिले में था। सहारनपुर जनपद के युवाओं को सैंटर यहां जनपद में लगाया था। सुबह दस से और दोपहर में तीन बजे से दो पाली में परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था रही। कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों को नौ सैक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर वीडियोग्राफी करायी जाएगी। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि पहली पाली में 14149 में से 12290 परीक्षार्थी आए, 1859 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में 14144 में 12474 ने परीक्षा दी तथा 1670 नहीं आए। दोनों पाली में 24764 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 3527 ने परीक्षा छोड़ दी।