फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Heavy rain caused hailstorm, damage to crops

तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

Fri, 13 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain caused hailstorm, damage to crops
पुरकाजी क्षेत्र में गिरी गेंहू की फसल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे व देहात में बुधवार की रात तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक मौसम खराब हो जाने से बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। तेज बारिश से कस्बे के मेन बाजार, पंजाबी कालोनी, थाने वाली गली, जाटान आदि मोहल्लों में करीब तीन फुट पानी भर गया। व्यापारी मणिकांत गोयल, अमित गर्ग, शंकर लाल गोयल, शादी राम पाल, मनीष गुप्ता आदि ने बताया कि पिछले दिनों नगर पंचायत कार्यालय द्वारा हाईवे पर बनवाई गई पुलिया से इस बार बाजार में ज्यादा पानी नहीं भर पाया, जिससे कम नुकसान ही हुआ। उधर, किसान धर्मेंद्र राठी, नवीन राठी, प्रताप सिंह, पप्पू मुखिया, जोगेंद्र चौधरी, मोहम्मद सुलेमान सभासद, संजीव तोमर, मोनू पंवार, कामिल आदि ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा गन्ने की छुलाई व बुआई दोनों प्रभावित हुई हैं।

रोहाना। तेज हवा और भारी बारिश में फसल गिरकर भारी नुकसान हुआ। ओलावृष्टि के साथ ही भारी बारिश होने के कारण खेतों में पानी भर गया। किसानों की ईख की फसल के साथ ही गेहूं, चना, सरसों की फसल गिर गई। किसान पंकज भगत, संजीव भारद्वाज, पवन, जनार्धन का कहना है कि इस बार किसानों पर मौसम की मार पड़ रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed