{"_id":"63275e1a46bed84cb7606dc5","slug":"heart-harmful-tobacco-and-cigarettes-muzaffarnagar-news-mrt605846649","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल के लिए हानिकारक तंबाकू और सिगरेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल के लिए हानिकारक तंबाकू और सिगरेट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, आईआईए, लघु उद्योग भारती और विभिन्न व्यापार संगठनों के तत्वावधान में ह्रदय रोग से बचाव के लिए सभा आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल ने व्यापारियों को स्वस्थ जीवन के तमाम तरह के सुझाव दिया।
डॉ. अनुभव सिंघल ने बताया कि हार्ट अटैक के मुख्य कारण डायबिटीज, तंबाकू का सेवन, सिगरेट, अनियंत्रित ब्लड प्रेशर और तनाव युक्त जीवनशैली है। जिस व्यक्ति को डायबिटीज है, उसे तो सिगरेट और तंबाकू से परहेज की करना चाहिए। ऐसे में बाईपास सर्जरी या स्टंट डालने तक की परिस्थितियां पैदा हो जाती है। स्वास्थ्य रहने के लिए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संतुष्टि का सही मेला होना जरूरी है। जिम में सिक्सपैक या टोंड बॉडी से ही केवल व्यक्ति स्वस्थ नहीं रह सकता।
डॉ. अनुभव का कहना है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा आहार, अनुशासित, नियमित एवं संतुलित जीवनशैली, जल्दी सोना, जल्दी उठना, कम मात्रा में भोजन करना, हल्का व्यायाम, योगासन आदि जरूरी है। इस दौरान व्यापारी रजनीश कुमार, विपुल भटनागर, संजय मित्तल, राजेश जैन, सतीश गोयल, केएल अग्रवाल, अंकुर गर्ग, मनीष अग्रवाल, दीपक सिंघल, राज शाह, पंकज जैन, नरेंद्र गोयल, रजनीश त्यागी, राहुल अग्रवाल, मनीष भाटिया, राहुल सिंघल आदि मौजूद रहे।