फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hearing on Raja Valmiki murder case will be held on December 2

Muzaffarnagar News: दो दिसंबर को होगी राजा वाल्मीकि हत्याकांड की सुनवाई

Fri, 29 Nov 2024 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Raja Valmiki murder case will be held on December 2
मुजफ्फरनगर। सात साल पुराने खतौली के राजा वाल्मीकि हत्याकांड में फैसले पर दो दिसंबर को सुनवाई होगी। विशेष न्यायालय एससी/एसटी कोर्ट में तीन आरोपी पेश हुए, जबकि पूर्व चेयरमैन पारस जैन पेश नहीं हो सका।
विज्ञापन

खतौली के कारोबारी, भाजपा कार्यकर्ता राजा वाल्मीकि की होली चौक स्थित दुकान पर पांच अप्रैल 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राणा प्रताप ने मोहल्ला देवीदास निवासी राजू वाल्मीकि, गोरा उर्फ गौरव, पूर्व चेयरमैन पारस जैन और दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस जांच में दानिश और विपिन का नाम भी प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से भी पारस जैन को राहत नहीं मिली थी। आरोपी पारस सैन जिला कारागार में बंद था। तबीयत खराब होने के कारण पिछले दिनों मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने प्रार्थना पत्र देकर एससी/एसटी कोर्ट पूर्व चेयरमैन को तलब कराया था। प्रकरण के फैसले पर सुनवाई के लिए दो दिसंबर नियत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed