{"_id":"5eb1a41d8ebc3e9c9a5fbda1","slug":"health-department-team-started-door-to-door-investigation-muzaffarnagar-news-mrt480558596","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर शुरू की जांच
विज्ञापन
नई मंडी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की सूचना पर पहुचें अधिकारी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर शुरू की जांच
मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड स्थित कंबलवाला बाग स्थित एक कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद रातोंरात पुलिस-प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र को सील कर दिया है। अति महत्वपूर्ण होने के चलते जानसठ रोड पर आवागमन जारी रखा गया है, लेकिन यहां खड़े होने वाले फल-सब्जी विक्रेताओं को हटाने के साथ ही सभी दुकानें भी बंद करा दी गई हैं।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कंबलवाला बाग क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक सोमवार देर रात कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। देर रात युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के साथ ही पुलिस-प्रशासन इस क्षेत्र को सील करने की कवायद में जुट गया। सीओ धनंजय कुशवाहा व इंस्पेक्टर दीपक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अग्रसेन विहार के साथ ही इससे सटी स्टेट बैंक कॉलोनी व अवध विहार के कुछ हिस्से को बांस-बल्लियों से बेरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया। हॉटस्पॉट बनाकर सील किए गए इस क्षेत्र में सभी दुकानों को बंद कराते हुए अब सभी जरूरी सामान की आपूर्ति होम डिलीवरी के तहत चयनित विक्रेताओं के माध्यम से कराई जाएगी। वहीं, जानसठ रोड अति महत्वपूर्ण होने के चलते फिलहाल इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद नहीं किया गया है। अग्रसेन विहार के सामने सड़क के दूसरी ओर स्थित कॉलोनियों को भी सील नहीं किया गया है, लेकिन यहां आवागमन और घर से बाहर घूमने को लेकर पाबंदियां लगा दी गईं हैं। जानसठ रोड पर अलमासपुर चौराहे तक बड़ी संख्या में फल-सब्जी विक्रेता सड़क किनारे ठेली लगाकर खरीद-फरोख्त करते थे, जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। क्षेत्र को सील किए जाने के बाद मंगलवार सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर जा पहुंची, जिसके बाद घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच का अभियान भी शुरू कर दिया गया है।