फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department alert in view of the danger of mosquitoes

मच्छरों के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Thu, 09 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Health department alert in view of the danger of mosquitoes
मुजफ्फरनगर। मानसून में मच्छरों से बचाव की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया जिले में संचारी रोगों और मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं उपचार की पहले से ही तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में चिह्नित उच्च जोखिम वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचने के सामान्य उपाय बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम बहुत ही आसान है, परंतु इसमें सामुदायिक सहयोग की अत्यंत आवश्यकता होती है। प्रत्येक परिवार अपने घर और आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें तथा अनावश्यक जलभराव को समाप्त करें तो डेंगू एवं मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का प्रजनन नियंत्रित हो सकता है। डेंगू का मच्छर कंटेनर ब्रीडर है, अत: टूटे-फूटे प्लास्टिक के कप, बोतल, घड़े, कूलर, टायर इत्यादि का नियमित निरीक्षण करना चाहिए तथा इस प्रकार के सॉलिड वेस्ट का ऐसी जगह निस्तारण करना चाहिए। जहां बरसात का पानी न आता हो।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि मादा एडीज मच्छर के डेंगू वायरस से संक्रमित होने पर उसका अंडा भी संक्रमित होता है, एडीज मच्छर का अंडा लगभग डेढ़ साल तक निष्क्रिय जीवित रह सकता है। अनुकूल परिस्थितियां मिलते ही यह तुरंत यह लारवा में परिवर्तित हो जाता है। कूलर, ड्रम इत्यादि को सप्ताह में एक बार अच्छी प्रकार से रगड़ कर प्लास्टिक या लोहे के ब्रश से साफ कर धूप में सुखाकर इस्तेमाल करें. जिससे सतह पर चिपके हुए मच्छरों के अंडे नष्ट हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed