फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health checkup of people from outside

बाहर से आए लोगों की सेहत जांच

Thu, 26 Mar 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of people from outside
बाहर से आए लोगों की सेहत जांच
विज्ञापन

भोपा। झारखंड, नई दिल्ली व दुबई से आए युवकों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। टीम के डॉक्टर नसीब आलम ने बताया कि सूचना मिली थी की मोरना गांव में मुशर्रफ, तौसीफ, मोईन, राकेश, आशीष आदि दो दिन पूर्व झारखंड, नई दिल्ली व दुबई से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी के घर पहुंची और जांच की। टीम ने सभी को आपने घरों में रहने को कहा है और यदि कोई भी परेशानी हो तो तुरंत ही विभाग को सूचना दें। उधर, महाराष्ट्र से आए रहमतपुर निवासी कई लोगों की भी भोपा सीएचसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

बेवजह सड़क पर निकले लोगों पर फटकारी लाठियां
भोपा। लॉकडाउन में बिना वजह सड़क पर दौड़ रहे वाहन चालकों की पुलिस ने जमकर खबर ली और सैकड़ों लोगों के चालान भी काटे। कई रौब दिखाने वाले लोगों को भी पुलिस की कार्रवाई का शिकार होना पड़ा। मोरना पुलिस चौकी प्रभारी लेखराज सिंह ने दर्जनों वाहन चालकों के चालान काटे। कुछ लोगों को लाठियां फटकारकर खदेड़ा। भोपा थाने के सामने व नहर पुल पर सीओ भोपा राम मोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से हर इंसान को खतरा है, इसलिए बेवजह सड़क पर दौड़ रहे वाहन चालकों को नसीहत देते हुए उन्हें सरकार के आदेशों का पालन करने की सलाह दी। बृहस्पतिवार को छोटी-छोटी बस्तियों में भी पुलिस ने गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed