फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Have to be cautious even in mild cold and cold

मामूली सर्दी-जुकाम में भी रहना होगा सतर्क

Mon, 05 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Have to be cautious even in mild cold and cold
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जिले में हल्के सर्दी-जुकाम वाले मरीजों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, वह भी अब कोरोना का लक्षण हो सकता है। जिले में वर्तमान में डेल्टा स्वरूप का कोई मरीज नहीं हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि हमें डेल्टा के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने की जरूरत है। हालांकि अभी तक जनपद में डेल्टा स्वरूप का कोई भी मरीज नहीं मिला है, लेकिन अभी तक सामने आए आंकड़े बताते हैं कि जिसे हम मामूली सर्दी-जुकाम (बहती नाक और गले में दर्द) मान रहे हैं, वह कोरोना का लक्षण भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मरीज को घबराना नहीं है, केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना प्रोटोकॉल के पालन, समय पर दवा व उचित इलाज से कोरोना के इस स्वरूप को भी मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि सभी इंसान विभिन्न प्रतिरक्षा तंत्र के कारण आपस में अलग-अलग हैं, जिसके कारण एक ही वायरस इंसानों में कई तरीकों से नए-नए संकेत और लक्षण पैदा कर सकता है। वायरस से होने वाली बीमारी दो अहम कारकों पर निर्भर करती है। पहला, वायरस के अपनी प्रतिकृतियां बनाने की गति और प्रसार का माध्यम। दूसरा, म्यूटेशन के कारण वायरल कारकों का बदलना। दोनों की कारणों में प्रत्येक व्यक्ति में कोरोना के भी अलग-अलग लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed